 |
| Grand Slam tournament |
लॉन टेनिस (Lawn Tennis) की दुनिया में Four Grand Slam tournament विश्व की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा है। ग्रैंड स्लैम का रोचक इतिहास, इसमें दी जाने वाली राशि, विश्व रैंकिंग तथा जनता की इसके प्रति रुचि इसे और भी महत्वपूर्ण बना देती है। 4 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट को मेजर नाम से भी जाना जाता है। यह मेजर चार होते हैं इसलिए इन्हें Four Grand Slam tournament कहा जाता है। जिनके नाम निम्न प्रकार हैं-
1. ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open)
2. फ्रेंच ओपन (French Open)
3. विंबलडन (Wimbledon)
4. यूएस ओपन या अमेरिकी आयोजन (US Open)
एक कैलेंडर वर्ष में यह ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता इसी क्रम में खेली जाती है अर्थात सबसे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) तथा इसके बाद फ्रेंच ओपन (French Open) तथा इसके बाद विंबलडन (Wimbledon) तथा अंत में यूएस ओपन (US Open) खेला जाता है Australian Open और US Open दोनों हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं, जबकि French Open मिट्टी पर खेला जाता है जबकि Wimbledon घास पर खेला जाता है।
Four Grand Slam से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण विन्दु↴
➢ 'Grand Slam' विजेता किसे कहा जाता है?
यदि एक एकल खिलाड़ी या युगल टीम एक ही कैलेंडर वर्ष में सभी चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतती है, तो यह कहा जाता है कि उसने "ग्रैंड स्लैम" जीता है।
➢ "Non-calendar year Grand Slam" और "Career Grand Slam" किसे कहा जाता है?
अगर कोई player या Team लगातार चार टूर्नामेंट जीतती है लेकिन एक ही कैलेंडर वर्ष में नहीं, तो इसे "Non-Calendar year Grand Slam" कहा जाता है।
यदि कोई प्लेयर अपने करियर में चारों ग्रैंड स्लैम जीता है तो उसे कैरियर ग्रैंडस्लैम (Career Grand Slam) कहते हैं।
➢ ‘Golden Slam' (गोल्डन स्लैम) विजेता किसको कहा जाता है?
यदि एक सिंगल्स खिलाड़ी या डबल्स टीम 4 Grand Slams के साथ-साथ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी Tennis में स्वर्ण पदक जीतता/जीतती है तो उसे " Golden Slam " विजेता कहा जाता है| कुछ एक कैलेंडर वर्ष और करियर गोल्डन स्लैम विजेता के नाम निम्न हैं -
A-एकल खिलाड़ी (Single Player), जिन्होंने एक कैरियर गोल्डन स्लैम जीता:-
1- स्टेफी ग्राफ (Steffi Graf)- अमेरिका की स्टेफी ग्राफ एक ही कैलेंडर वर्ष में Golden Slam खिताव जीता उन्होंने 1987 फ्रेंच ओपन, 1988 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 1988 विंबलडन चैंपियनशिप, 1988 ओलंपिक स्वर्ण पदक, और 1988 US Open जीता।
स्टेफी ग्राफ ने Wimbledon, Olympics और us open जीतने से पहले 1988 में अपना लगातार दूसरा French Open जीता, उन्होंने अपने नियमित golden open के साथ एक साथ अपना कैरियर गोल्डन स्लैम (Career Golden Slam) पूरा किया।
2- आंद्रे अगासी (Andre Agassi)- आंद्रे अगासी ने करियर गोल्डन स्लैम जीता। आंद्रे अगासी ने 1992 विंबलडन, 1994 यूएस ओपन, 1995 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 1996 ओलंपिक स्वर्ण पदक, और 1999 फ्रेंच ओपन जीता ।
3- राफेल नडाल (Rafael Nadal)- राफेल नडालने करियर गोल्डन स्लैम जीता। राफेल नडाल ने 2005 फ्रेंच ओपन, 2008 विंबलडन, 2008 ओलंपिक स्वर्ण पदक, 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन, और 2010 यूएस ओपन जीता।
4- सेरेना विलियम्स (Serena Williams)- सेरेना विलियम्स ने 1999 यूएस ओपन, 2002 फ्रेंच ओपन, 2002 विंबलडन, 2003 ऑस्ट्रेलियन ओपन, और 2012 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।
B- युगल टीम (Doubles teams), जिन्होंने करियर गोल्डन स्लैम जीता:-
1- टॉड वुडब्रिज और मार्क वुडफोर्ड (Todd Woodbridge & Mark Woodforde)- टॉड वुडब्रिज और मार्क वुडफोर्ड ने 1992 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 1992 यूएस ओपन, 1993 विंबलडन, 1996 ओलंपिक स्वर्ण पदक, और 2000 फ्रेंच ओपन जीता।
2- सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स (Serena Williams & Venus Williams)- सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स ने 1999 फ्रेंच ओपन, 1999 यूएस ओपन, 2000 विंबलडन, 2000 ओलिंपिक स्वर्ण पदक, और ऑस्ट्रेलियाई अंतर्राष्ट्रीय पदक जीता।
3- बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन (Bob Bryan & Mike Bryan)- बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन ने 2003 फ्रेंच ओपन, 2005 यूएस ओपन, 2006 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2006 विंबलडन, और 2012 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।
✷Note-टेनिस जिस मैदान पर खेला जाता उसे कोर्ट (Court) कहते हैं।
1. ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open)-
 |
| Australian Open Grand Slam |
◾ कब से शुरुआत हुई - Australian open की शुरुआत 1905 हुई।
◾ कब खेला जाता है- January में।
◾ किस प्रकार के कोर्ट पर खेला जाता है- हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।
2. फ्रेंच ओपन (French Open)
 |
| French Open Grand Slam |
◾ कब से शुरुआत हुई- फ्रेंच ओपन की शुरुआत 1891 हुई।
◾ कब खेला जाता है- मई-जून में।
◾ किस प्रकार के कोर्ट पर खेला जाता है- क्ले कोर्ट परखेला जाता है।
3. विंबलडन (Wimbledon)
 |
| wimbledon Grandslam |
◾ कब से शुरुआत हुई- Wimbledon की शुरुआत 1877 हुई थी।◾ कब खेला जाता है- June-July में जाता है। ◾ किस प्रकार के कोर्ट पर खेला जाता है- घास के कोर्ट पर खेला जाता है।
4. यू.एस. ओपन (US Open)
 |
| US Open Grand Slam |
◾ कब से शुरुआत हुई- US Open की शुरुआत 1881 हुई थी।
◾ कब खेला जाता है- August-September में जाता है।
◾ किस प्रकार के कोर्ट पर खेला जाता है- हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।
(FAQ)❓
Q1. Which athlete is known as Grand Slam in tennis?
Answer: टेनिस में “Grand Slam” किसी एक खिलाड़ी का नाम नहीं है, बल्कि यह एक उपलब्धि है।
जब कोई खिलाड़ी एक ही वर्ष में चारों प्रमुख टेनिस टूर्नामेंट जीत लेता है,
तो उसे ग्रैंड स्लैम चैंपियन कहा जाता है। पुरुष वर्ग में Rod Laver और
महिला वर्ग में Steffi Graf ने कैलेंडर ग्रैंड स्लैम हासिल किया है।
Q2. Grand Slam kis khel se sambandhit hai?
Answer: ग्रैंड स्लैम टेनिस (Tennis) खेल से संबंधित है।
यह टेनिस के चार सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को दर्शाता है।
Q3. Kaun sa Grand Slam tournament hota hai?
Answer: टेनिस में कुल चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होते हैं —
Australian Open, French Open (Roland Garros),
Wimbledon और US Open।
जो खिलाड़ी इन चारों टूर्नामेंटों को जीतता है,
उसे ग्रैंड स्लैम विजेता कहा जाता है।
Q4. Sabse zyada Grand Slam kisne jeeta hai?
Answer: पुरुष टेनिस में Novak Djokovic ने सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
महिला वर्ग में Serena Williams और Margaret Court का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है।
नोट- अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो कृपया इस पोस्ट को Share जरूर करे। पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाब देना चाहते हैं तो कृपया Comment करें ।
Excellent and informative post! The explanation of Grand Slam tournaments is clear and engaging, making it easy for readers and tennis fans to understand the significance of each event. Thank you for sharing such helpful and interesting content — keep up the great work!
ReplyDelete