New

CTET February 2026 Question Paper PYQ.

ctet-feb-2026
CTET February 2026

भाग—I : बाल विकास व शिक्षाशास्त्र

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों (प्रश्न सं० 1 से 30) के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।

1. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : बुद्धि परीक्षण और विस्तारित अवलोकन के संचालन का उद्देश्य बच्चों की विशिष्ट आयाम और क्षमताओं में तुलना करना होना चाहिए।
कारण (R) : बुद्धिमत्ता एक जन्मजात क्षमता है और इसे पोषित नहीं किया जा सकता है।
सही विकल्प चुनिए :
(1)
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
(2)
A सही है लेकिन R गलत है।
(3)
A और R दोनों गलत हैं।
(4)
A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
2. एक शिक्षिका, जो अपने माध्यमिक स्कूल की कक्षा में सभी जेंडर के वैज्ञानिकों के उदाहरण लेती है, कोशिश कर रही है कि वे —
(1)
जेंडर भेदभाव को मजबूत करे।
(2)
जेंडर पहचान को सक्षम करे।
(3)
जेंडर स्थिरता का निर्माण करे।
(4)
जेंडर रूढ़ियों को तोड़े।
3. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : सभी लड़कियाँ मेहनती और ईमानदार होती हैं जबकि लड़के बुद्धिमान और रोबदार होते हैं।
कारण (R) : दो विशिष्ट जैविक मस्तिष्क लड़कियों और लड़कों में शारीरिक और संज्ञानात्मक कौशल के साथ-साथ व्यक्तित्व और स्वभाव में सभी मतभेदों का उत्पादन करते हैं।
सही विकल्प चुनिए :
(1)
A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2)
A सही है लेकिन R गलत है।
(3)
A और R दोनों गलत हैं।
(4)
A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
4. विद्यार्थियों के सीखने की प्राथमिकताओं में व्यक्तिगत भिन्नताओं को किस रूप में देखा जाना चाहिए?
(1)
कुछ बच्चों में संज्ञानात्मक असामान्यता
(2)
कुछ बच्चों में विकासात्मक कमियाँ
(3)
विविधता का सामान्य चित्रण
(4)
उनके अलग-अलग बुद्धि-लब्धि स्तरों का असामान्य मापदंड
5. वह आकलन, जो किसी विद्यार्थी के प्राप्त अंकों को अन्य विद्यार्थियों के औसत प्रदर्शन से तुलना करने के लिए किया जाता है, ________ कहलाता है।
(1)
प्रारूप-संदर्भित
(2)
मानक-संदर्भित
(3)
आत्म-संदर्भित
(4)
मापदंड-संदर्भित
6. कक्षा आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(i) आकलन को छात्रों की अध्ययन करते समय संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं को प्रभावित करना चाहिए।
(ii) आकलन को अपने आप में सीखने के अनुभव के रूप में काम करना चाहिए।
(iii) आकलन को छात्रों को सीखने के लिए डर और तनाव पैदा करना चाहिए।
(iv) आकलन मानकीकृत और मानक-संदर्भित होने चाहिए।
सही विकल्प चुनिए :
(1)
(i), (ii)
(2)
(ii), (iii), (iv)
(3)
(i), (ii), (iii), (iv)
(4)
(i), (iii)
7. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थियों के उच्च-स्तरीय आलोचनात्मक और विश्लेषणात्मक चिंतन कौशल को बढ़ावा देगा?
(1)
एक विशिष्ट अखबार के लेख में उल्लिखित संज्ञाओं को पहचानें।
(2)
अखबारों के लेख पढ़ें और नए शब्दों की सूची बनाएँ।
(3)
अखबार का लेख पढ़ें और एक उपयुक्त शीर्षक के बारे में सोचें।
(4)
एक ही घटना को दर्शाने वाले दो अखबारों के लेखों में निहित मान्यताओं की पहचान करें।
8. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : खराब लेखन क्षमता वाले छात्रों को अक्सर उनके शिक्षकों द्वारा 'बौद्धिक रूप से अक्षम' के रूप में चित्रित किया जाता है।
कारण (R) : शिक्षकों में अंतर्निहित पूर्वाग्रह होते हैं और छात्रों के सीखने के व्यवहार के बारे में धारणा रखते हैं जो छात्रों के विकास को प्रभावित कर सकते हैं।
सही विकल्प चुनिए :
(1)
A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2)
A सही है लेकिन R गलत है।
(3)
A और R दोनों गलत हैं।
(4)
A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
9. निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षा में विविधता को बढ़ावा देने के लिए एक तरीका नहीं है?
(1)
विद्यार्थियों को उनकी अनूठी पहचान और संस्कृतियों को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना
(2)
विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि और संस्कृतियों के आधार पर पूर्वाग्रह के अनुकूल व्यवहार करना
(3)
अलग-अलग पृष्ठभूमि और संस्कृतियों के व्यक्तियों के साथ बातचीत करने के लिए विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करना
(4)
पाठ्यक्रम में विभिन्न दृष्टिकोणों और अनुभवों को शामिल करना
10. निम्नलिखित में से अधिगम अक्षमता और इसके कारण होने वाली चुनौती का सही मेल कौन-सा है?
(1)
लेखन वैकल्य — सूक्ष्म पेशीय कौशल और वर्तनी को प्रभावित करता है
(2)
पठन वैकल्य — संख्याओं और अंकगणितीय संक्रियाओं को सीखने की क्षमता को प्रभावित करता है
(3)
गतिसमन्वय वैकल्य — ठीक से देख, सुन व बोल पाने की क्षमता को प्रभावित करता है
(4)
गुणज वैकल्य — पढ़ने की क्षमता और भाषा प्रसंस्करण कौशल को प्रभावित करता है
11. 'स्वलीनता' से जूझ रहे विद्यार्थियों को आसानी होती है —
(1)
बातचीत के दौरान आँखों का संपर्क स्थापित करने में।
(2)
परिचित और पूर्वानुमानित दिनचर्या का पालन करने में।
(3)
गतिविधियों के बीच तेजी से बदलाव करने में।
(4)
अजनबियों के साथ संवाद करने में।
12. प्रतिभाशाली बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(1)
बच्चे एक से अधिक प्रकार की बुद्धि में प्रतिभाशाली हो सकते हैं।
(2)
प्रतिभाशाली बच्चे विशेष क्षमताओं और सामर्थ्य के साथ पैदा होते हैं जिन्हें विकसित करने की आवश्यकता होती है।
(3)
प्रतिभाशाली बच्चों में जिज्ञासा की भावना कम होती है और उनकी कल्पनाशक्ति भी कमजोर होती है।
(4)
बच्चे विभिन्न स्तरों पर प्रतिभाशाली हो सकते हैं और कुछ में किसी प्रकार की अक्षमता भी हो सकती है।
13. विद्यार्थियों द्वारा स्वयं की त्रुटि विश्लेषण —
(1)
विद्यार्थियों के अधिसंज्ञानात्मक कौशलों में बाधा डालता है।
(2)
अधिगम प्रक्रिया में एक निरर्थक गतिविधि है।
(3)
विद्यार्थियों के लिए अधिगम को स्मृति में बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है।
(4)
विद्यार्थियों की समझ में और अधिक फासला पैदा करता है।
14. घोषणात्मक ज्ञान और प्रक्रियात्मक ज्ञान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(1)
घोषणात्मक ज्ञान को विश्लेषणात्मक ज्ञान के रूप में भी जाना जाता है।
(2)
प्रक्रियात्मक ज्ञान आमतौर पर कार्यविधि-उन्मुख होता है।
(3)
प्रक्रियात्मक ज्ञान किसी चीज़ के बारे में तथ्यात्मक ज्ञान बताता है।
(4)
घोषणात्मक ज्ञान इस बात पर जोर देता है कि कोई चीज़ कैसे करनी चाहिए।
15. जिन विषय-वस्तुओं को मौजूदा संज्ञानात्मक संरचनाओं के विस्तार या संशोधन की आवश्यकता होती है, उन्हें सीखने में ________ समय लगता है और वे ________ अवधि के लिए स्मृति में बने रहते हैं।
(1)
लंबा, कम
(2)
कम, कम
(3)
कम, लंबी
(4)
लंबा, लंबी
16. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : शिक्षकों को बच्चों को ऐसे प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए जैसे कि "मेरा सीखने का लक्ष्य क्या है और वहाँ पहुँचने के लिए मुझे क्या करने की ज़रूरत है?"।
कारण (R) : जब छात्र समझते हैं कि उनके काम के प्रदर्शन का आत्म-मूल्यांकन कैसे किया जाए, तो वे इस समझ का उपयोग खुद को सीखने और अपनी प्रगति में मदद करने के लिए कर सकते हैं।
सही विकल्प चुनिए :
(1)
A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2)
A सही है लेकिन R गलत है।
(3)
A और R दोनों गलत हैं।
(4)
A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
17. अधिगम के निर्देशित खोज-आधारित उपागम में —
(1)
किसी पूर्व योजना या पूर्व ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है।
(2)
शिक्षार्थियों को स्वयं के लिए ज्ञान की रचना करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
(3)
शिक्षक एक तानाशाह के रूप में कार्य करता है और शिक्षार्थी श्रोताओं के रूप में कार्य करते हैं।
(4)
शिक्षक द्वारा किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप के बिना शिक्षार्थियों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।
18. निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति बच्चों में वैचारिक समझ विकसित करते समय प्रभावी नहीं है?
(1)
अवधारणा क्या नहीं है यह दिखाने के लिए गैर-उदाहरण प्रस्तुत करना
(2)
विद्यार्थियों से अपने स्वयं के उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए कहना
(3)
विद्यार्थियों से परिभाषा को ज्यों का त्यों याद करने के लिए कहना
(4)
विविध संदर्भों में उदाहरणों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करना
19. एक सक्रिय माध्यमिक विद्यालय कक्षा किसके सैद्धांतिक सिद्धांतों पर स्थापित की जानी चाहिए?
(1)
मनोगत्यात्मकता
(2)
सामाजिक रचनावाद
(3)
मनोविश्लेषण
(4)
व्यवहारवाद
20. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : समानुभूति यह समझने की योग्यता पर निर्भर करती है कि दूसरों की भावनाएँ क्या हैं और उनकी भावनाओं के अनुमान के लिए।
कारण (R) : भावनाएँ और संज्ञान एक-दूसरे से संबंधित नहीं हैं।
सही विकल्प चुनिए :
(1)
A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2)
A सही है लेकिन R गलत है।
(3)
A और R दोनों गलत हैं।
(4)
A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
21. एक माध्यमिक स्कूल शिक्षक छात्रों को रणनीतिक स्व-प्रेरित शिक्षार्थी बनने में किस प्रकार सक्षम बना सकता है?
(1)
पूरे किए गए प्रत्येक कार्य के लिए विभिन्न प्रकार के पुनर्बलन प्रदान करके।
(2)
पाठ्यपुस्तक में दिए गए प्रश्नों के उत्तर अच्छी तरह से लिखवाकर।
(3)
सत्र के अंत में वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण पर जोर देकर।
(4)
छात्रों को उनके अधिसंज्ञानात्मक ज्ञान और कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करके।
22. निम्नलिखित में से कौन-सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
(1)
व्यक्तिगत रुचि या कार्य के आनंद से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
(2)
दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
(3)
दूसरों की प्रशंसा प्राप्त करने से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
(4)
बाहरी पुरस्कारों से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
23. निम्नलिखित प्रश्न में किस बहस पर प्रकाश डाला गया है?

"क्या किसी व्यक्ति का जैविक रूप से निर्धारित जेंडर अपने साथ वे सभी विशेषताएँ लाता है जो किसी के सामाजिक रूप से निर्मित जेंडर को परिभाषित करती हैं?"

(1)
विकास का निरंतर-विच्छिन्न दृष्टिकोण
(2)
विकास का स्थिर-अस्थिर दृष्टिकोण
(3)
योग्यता का अटल-वृद्धिशील दृष्टिकोण
(4)
प्रकृति-परिवेश का विकास पर प्रभाव
24. ________ के दौरान एक प्रमुख विकासात्मक कार्य व्यक्तिगत, यौन और व्यावसायिक पहचान की खोज है।
(1)
प्रारंभिक बाल्यावस्था
(2)
किशोरावस्था
(3)
मध्य वयस्कता
(4)
मध्य बाल्यावस्था
25. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : बच्चे समाज के मूल्यों और मानदंडों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीकों से सीखते हैं।
कारण (R) : समाजीकरण समाज के रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों को पारित करने की एक सरल प्रक्रिया है।
सही विकल्प चुनिए :
(1)
A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2)
A सही है लेकिन R गलत है।
(3)
A और R दोनों गलत हैं।
(4)
A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
26. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी क्षमता औपचारिक संक्रियात्मक सोच को मूर्त संक्रियात्मक सोच से भिन्न करती है?
(1)
संरक्षण
(2)
वस्तु स्थायित्व
(3)
प्रतीकात्मक खेल
(4)
अमूर्त तर्क
27. जीन पियाजे की एक महत्त्वपूर्ण आलोचना यह है कि वह विकास पर ________ के प्रभाव पर पर्याप्त रूप से विचार करने में विफल थे।
(1)
संस्कृति
(2)
अनुभव
(3)
क्रिया
(4)
परिपक्वता
28. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित युग्म है?
(1)
अच्छा लड़का-अच्छी लड़की उन्मुखीकरण — अधिक-से-अधिक संख्याओं के लिए सबसे अच्छा
(2)
कानून और व्यवस्था उन्मुखीकरण — मानवता के लिए सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को कायम रखना
(3)
सामाजिक अनुबंध उन्मुखीकरण — दूसरों की धारणा पर ध्यान
(4)
दंड और आज्ञाकारिता उन्मुखीकरण — बुरे परिणामों से बचाव
29. जीन पियाजे और लेव वायगोत्स्की के दृष्टिकोण में कौन-सी मान्यता समान है?
(1)
भाषा संज्ञान को प्रभावित और निर्धारित करती है।
(2)
संस्कृति का सीखने पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
(3)
बच्चों का विकास चरणों में होता है।
(4)
बच्चे अर्थ-निर्माण की प्रक्रिया में शामिल होते हैं।
30. लेव वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया था कि —
(1)
बच्चों की सोच वयस्कों से 'मात्रात्मक रूप से' भिन्न होती है।
(2)
बच्चों की सोच वयस्कों से 'गुणात्मक रूप से' भिन्न होती है।
(3)
बच्चों में बहुत क्षमता होती है जिसमें वे कार्य भी शामिल होते हैं जिन्हें वे दूसरों के सहयोग से कर सकते हैं।
(4)
बच्चे 'अनियंत्रित' पैदा होते हैं और समाज को उन्हें सामाजिक व्यवहार सिखाने की ज़रूरत है।

PART—II / भाग—II

MATHEMATICS AND SCIENCE / गणित व विज्ञान

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।

31. यदि
   2   A
   x   A
  ---------
  B 2 A
  ---------
है, जहाँ A और B अंक हैं, तो —
(1)
A = 1, B = 6
(2)
A = 1, B = 5
(3)
A = 5, B = 1
(4)
A = 6, B = 1
32. यदि \( a - b = \frac{11}{5} \) और \( ab = \frac{3}{4} \) है, तो \( (a + b) \) का एक मान है :
(1)
\( 2 \frac{4}{5} \)
(2)
\( 3 \frac{1}{5} \)
(3)
\( 3 \frac{2}{5} \)
(4)
\( 2 \frac{3}{5} \)
33. यदि \( \frac{7x - 1}{4} - \frac{1}{3}\left(2x - \frac{1 - x}{2}\right) = \frac{10}{3} \) है, तो \( \frac{11x + 21}{2} \) का मान क्या है?
(1)
29
(2)
31
(3)
32
(4)
27
34. \( 5(2x - 4y) + 6(4x^2 + 16y^2 - 16xy) - 6 \) का एक गुणनखंड है :
(1)
\( 4x - 8y + 3 \)
(2)
\( 3x - 6y + 1 \)
(3)
\( 3x - 6y - 1 \)
(4)
\( 2x - 4y - 3 \)
35. कोई दुकानदार एक पंखे को ₹ 1,500 पर खरीदता है और इस पर ₹ 2,500 मूल्य अंकित करता है। वह इस पंखे को इसके अंकित मूल्य पर 20% की छूट देकर बेचता है और साथ ही नकद भुगतान पर ₹ 250 की एक अतिरिक्त छूट भी देता है। यदि कोई ग्राहक पंखे को नकद भुगतान करके खरीदता है, तो दुकानदार को कितना लाभ (₹ में) हुआ?
(1)
225
(2)
250
(3)
300
(4)
200
36. जब संख्याओं 4, 10, 12 और 24 में से प्रत्येक में \( x \) जोड़ा जाता है, तब इस क्रम में प्राप्त परिणामी संख्याएँ समानुपाती हो जाती हैं। \( (3x + 1) \) का मान क्या है?
(1)
13
(2)
16
(3)
19
(4)
10
37. यदि \( (3x - 30^\circ) \) और \( (2x + 20^\circ) \) दो संपूरक कोण हैं, तो \( (2x - 4^\circ) \) का मान है :
(1)
\( 76^\circ \)
(2)
\( 80^\circ \)
(3)
\( 84^\circ \)
(4)
\( 72^\circ \)
38. किसी त्रिभुज \( PQR \) के कोण \( P \) और \( Q \) क्रमशः \( 30^\circ \) और \( 50^\circ \) हैं। यदि कोणों \( P \) और \( Q \) के समद्विभाजक एक बिंदु \( O \) पर मिलते हैं, तो \( (2\angle POQ - 10^\circ) \) का मान है :
(1)
\( 190^\circ \)
(2)
\( 270^\circ \)
(3)
\( 250^\circ \)
(4)
\( 150^\circ \)
39. निम्न मापों (cm में) में से किनसे एक समकोण त्रिभुज की भुजाएँ नहीं बन सकतीं?
(1)
12, 16, 20
(2)
4.5, 6, 7.5
(3)
8, 16, 12
(4)
2.5, 6.5, 6
40. निम्न में से किस अक्षर में घूर्णन सममिति नहीं है?
(1)
O
(2)
E
(3)
N
(4)
H
41. किसी समांतर-चतुर्भुज \( PQRS \) के विकर्ण \( PR \) और \( QS \) बिंदु \( O \) पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि \( OP = (x + y) \) cm, \( OQ = 20 \) cm, \( OR = 16 \) cm और \( OS = (y + 7) \) cm है, तो \( (7x - y) \) का मान है :
(1)
8
(2)
9
(3)
13
(4)
6
42. किसी समलंब के परिमाप और क्षेत्रफल क्रमशः 52 cm और 128 \( cm^2 \) हैं। यदि इसकी समांतर भुजाओं का योग 20 cm है, तो इसकी समांतर भुजाओं के बीच की दूरी है :
(1)
8 cm
(2)
10 cm
(3)
12 cm
(4)
6 cm
43. किसी आयताकार खेत का क्षेत्रफल 48 \( m^2 \) है तथा इसकी एक भुजा 6 m है। किसी व्यक्ति को 20 m/min की चाल से इस खेत को विकर्णतः पार करने में कितना समय लगेगा?
(1)
20 सेकंड
(2)
30 सेकंड
(3)
40 सेकंड
(4)
15 सेकंड
44. भुजाओं 8 cm, 6 cm और 10 cm वाले तीन धातुओं के ठोस-घनों को पिघलाकर एक अकेला ठोस घन बनाया गया है। इस प्रकार बने नए घन की भुजा है :
(1)
20 cm
(2)
18 cm
(3)
12 cm
(4)
24 cm
45. प्रेक्षणों 30, 61, 55, 56, 60, 20, 26, 45, 28 और 56 के माध्यक तथा बहुलक का माध्य है :
(1)
53
(2)
55
(3)
56
(4)
52
46. अच्छी प्रकार से फेंटी गई ताशों की एक गड्डी में से एक कार्ड निकाला जाता है। कार्ड के 10 या एक लाल बादशाह होने की प्रायिकता क्या है?
(1)
\( \frac{1}{13} \)
(2)
\( \frac{3}{26} \)
(3)
\( \frac{2}{13} \)
(4)
\( \frac{1}{26} \)
47. वह सबसे बड़ी संख्या, जिससे 87 और 123 को भाग देने पर क्रमशः 7 और 3 शेष बचें, है :
(1)
36
(2)
40
(3)
80
(4)
20
48. \( 0.\overline{4} + 0.\overline{6} \) का मान है :
(1)
\( 1 \frac{1}{9} \)
(2)
\( 1 \frac{2}{9} \)
(3)
\( 1 \frac{1}{10} \)
(4)
1
49. \( \frac{4}{7}, \frac{9}{16}, 1 \frac{2}{7} \) और \( \frac{3}{5} \) में सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्न का अंतर है :
(1)
\( \frac{81}{112} \)
(2)
\( \frac{25}{28} \)
(3)
\( \frac{31}{56} \)
(4)
\( \frac{2}{7} \)
50. किसी संख्या के वर्ग की इकाई का अंक उस संख्या के इकाई के अंक से 2 अधिक है। निम्न में से कौन-सा अंक उस संख्या के वर्ग की इकाई का अंक नहीं हो सकता है?
(1)
5
(2)
6
(3)
9
(4)
4
51. निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में विद्यार्थियों के आकलन का हिस्सा नहीं होना चाहिए?
(1)
गणितीय तथ्यों का कारण देना
(2)
गणितीय पदों की परिभाषाओं का प्रत्यास्मरण करना
(3)
गणितीय संबंधों को अमूर्तन के प्रयोग से समझना
(4)
दैनिक जीवन की परिस्थितियों से संबंधित गणितीय अवधारणाओं का प्रयोग
52. ________ पहले भारतीय गणितज्ञ थे, जिन्होंने व्याख्या की कि एक ऋणात्मक संख्या का वर्गमूल नहीं होता।
(1)
बौधायन
(2)
आर्यभट्ट
(3)
रामानुजन
(4)
महावीर
53. जब दशमलव संख्याओं 1.5, 0.23, 1.6, 0.034, 1.13 को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने को कहा गया, तब एक विद्यार्थी ने इन्हें इस प्रकार लिखा—0.23, 0.034, 1.5, 1.6, 1.13। यह दर्शाता है :
(1)
विद्यार्थी ने अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया है
(2)
उसे नियम याद करने की जरूरत है
(3)
विद्यार्थी में भ्रांति है कि अधिक अंकों वाली दशमलव संख्या बड़ी होती है
(4)
विद्यार्थी का उत्तर सही है
54. छह वर्गों का उपयोग करके विभिन्न आकृतियाँ बनाने और अधिकतम परिमाप खोजने का सबसे कम उपयुक्त उद्देश्य है :
(1)
सृजनात्मकता और विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करना
(2)
क्षेत्रफल और परिमाप के अधिगम का आकलन
(3)
याद किए हुए सूत्रों को लागू करना
(4)
बच्चों को सामूहिक कार्य में संलग्न रखना
55. एक बच्चा एक समीकरण \( x + 7 = 15 \) का हल इस प्रकार करता है :
\( x + 7 - 7 = 15 \)
\( x = 15 \)
उस बच्चे के लिए सर्वोत्तम उपचारात्मक कार्यनीति है :
(1)
बच्चे को सवाल सरल भाषा में समझाएँ
(2)
वैकल्पिक विधि का उपयोग करते हुए समता की अवधारणा समझाएँ
(3)
श्यामपट्ट पर उसी समीकरण को हल करने के लिए कहें
(4)
समीकरण हल करने वाले बहुत सारे सवाल दें
56. NCF 2005 के अनुसार, अंकगणित और बीजगणित के शिक्षण के दौरान शिक्षार्थियों में कौन-से महत्त्वपूर्ण कौशल विकसित किए जाने चाहिए?

A. संबंधों में पैटर्न खोजना
B. बीजगणितीय सर्वसमिकाओं को याद करना
C. संख्याओं के मध्य संबंध देखना
D. बीजगणितीय संकेतों को लिखने का गहन अभ्यास

सही विकल्प चुनिए :
(1)
A और C
(2)
B और C
(3)
B और D
(4)
A, B और D
57. कक्षा VIII में 'आकृतियाँ' पढ़ाने के बाद एक शिक्षिका ने ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा की योजना बनाई। इसका सबसे उपयुक्त कारण है :
(1)
पाठ्यक्रम पूरा कर लिया गया है और मजे के लिए यात्रा की जा रही है
(2)
आकृति वास्तुकला का अभिन्न अंग है और यात्रा विभिन्न विषयों में संबंधों को बढ़ाती है
(3)
यह नियमित शिक्षण से विराम होगा और संचार कौशल में सुधार का अवसर होगा
(4)
क्षेत्र यात्राएँ CBSE की सिफारिश हैं
58. उमा ने एक विद्यार्थी से पूछा, "बेलन के कितने किनारे होते हैं?" विद्यार्थी ने उत्तर दिया, "दो"। उमा को चाहिए कि वह :
(1)
प्रशंसा करे
(2)
श्यामपट्ट पर चित्र बनाए
(3)
विद्यार्थी के हाथों में बेलन दे और प्रश्न दोबारा पूछे
(4)
गलत उत्तर के लिए दंडित करे
59. शिक्षक बच्चों को वर्गाकार ग्रिड पर बड़ी/छोटी पार्श्व छवियाँ बनाने को कहते हैं। इस क्रियाकलाप का उद्देश्य क्या नहीं होगा?
(1)
भिन्नों के अनुप्रयोगों का अभ्यास देना
(2)
अंकगणित और ज्यामिति को एकीकृत करना
(3)
सर्वांगसमता और समानता की अवधारणा का परिचय देना
(4)
अनुपात और समानुपात की अवधारणा को लागू करना
60. गणित में 'बंद सिरे वाले प्रश्न' निम्नलिखित में से किन्हें बढ़ावा नहीं देते?

A. अपसारी चिंतन
B. अभिसारी चिंतन
C. रचनात्मकता
D. उच्च-स्तरीय चिंतन कौशल

सही विकल्प चुनिए :
(1)
A, B और C
(2)
B, C और D
(3)
A, C और D
(4)
A और B

PART—III / भाग—III

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।
61. आपको चाइना रोज़ (गुड़हल) सूचक दिया गया है। प्रथम परखनली में, आपने दो बूंदें विलयन A की डालीं और विलयन के रंग में किसी परिवर्तन का प्रेक्षण नहीं किया। दूसरी परखनली में, आपने दो बूंदें विलयन B की डालीं और हरा रंग प्राप्त किया। तीसरी परखनली में, आपने दो बूंदें विलयन C की डालीं और मैजेंटा (गहरा गुलाबी) रंग प्राप्त किया। विलयनों A, B और C की प्रकृति की पहचान कीजिए।
(1)
A—अम्लीय; B—क्षारकीय; C—उदासीन
(2)
A—उदासीन; B—क्षारकीय; C—अम्लीय
(3)
A—उदासीन; B—अम्लीय; C—क्षारकीय
(4)
A—क्षारकीय; B—उदासीन; C—अम्लीय
62. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
कथन 1 : किसी पिंड की अशून्य यांत्रिक ऊर्जा हो सकती है किन्तु शून्य संवेग हो सकता है।
कथन 2 : कोई पिंड शून्य कार्य कर सकता है, तब भी अगर पिंड पर लगाया गया बल अशून्य है।
सही विकल्प चुनिए।
(1)
कथन 1 असत्य है किन्तु कथन 2 सत्य है
(2)
कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं
(3)
कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं
(4)
कथन 1 सत्य है किन्तु कथन 2 असत्य है
63. धातु के दो समरूप पात्र लिए गए। पात्र A को बाहरी सतह पर काला और पात्र B को बाहरी सतह पर सफेद रंगा गया।
चरण 1 : दोनों पात्रों को सूर्य की सीधी रोशनी में रखा गया।
चरण 2 : कुछ घंटों के पश्चात, दोनों पात्रों को एक छायादार क्षेत्र में रखा गया।
निम्नलिखित में से क्या प्रेक्षित किया जाएगा?
(1)
पात्र B, पात्र A की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से गर्म हो जाएगा जबकि पात्र A, पात्र B की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से ऊष्मा खो देगा
(2)
पात्र A, पात्र B की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से ऊष्मा ग्रहण करेगा और खोएगा
(3)
पात्र B, पात्र A की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से ऊष्मा ग्रहण करेगा और खोएगा
(4)
पात्र A, पात्र B से अधिक शीघ्रता से गर्म हो जाएगा जबकि पात्र B, पात्र A से अधिक शीघ्रता से ऊष्मा खो देगा
64. तेज चाकू की तुलना में कुंद चाकू से काटना क्यों मुश्किल होता है?
(1)
बल कम हो जाता है
(2)
संपर्क क्षेत्र बढ़ जाता है
(3)
संपर्क क्षेत्र कम हो जाता है
(4)
दाब बढ़ जाता है
65. विद्युत-चुंबक की शक्ति बढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जा सकता है?
(1)
कुंडली के फेरों की संख्या कम करके
(2)
प्लास्टिक कोर (क्रोड) का उपयोग करके
(3)
ऐल्युमिनियम कोर (क्रोड) का उपयोग करके
(4)
धारा का प्रवाह बढ़ाकर
66. निम्नलिखित में से कौन-सा उन अंगों का समुच्चय है, जो पाचन क्रिया में योगदान नहीं देते?
(1)
ग्रसिका, बृहदांत्र, मलाशय
(2)
क्षुद्रांत्र, बृहदांत्र, मलाशय
(3)
बृहदांत्र, क्षुद्रांत्र, ग्रसिका
(4)
मुख गुहिका, ग्रसिका, मलाशय
67. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
A : केंचुआ अपनी त्वचा के माध्यम से श्वास लेता है और उसके पास फेफड़े नहीं होते हैं।
B : टैडपोल गलफड़ों के माध्यम से श्वास लेता है और उसके पास फेफड़े नहीं होते हैं।
C : साँप अपनी त्वचा के माध्यम से श्वास लेता है और उसके पास फेफड़े नहीं होते हैं।
(1)
B और C सत्य हैं
(2)
A और C सत्य हैं
(3)
केवल A सत्य है
(4)
A और B सत्य हैं
68. निम्नलिखित को पढ़िए तथा क्रमशः X, Y, Z और W की पहचान कीजिए :
X : वह भाग, जो परागकण उत्पन्न करता है
Y : वह भाग, जिसमें मादा युग्मक की रचना होती है
Z : वह मादा जननंग, जहाँ परागकण अंकुरित होते हैं
W : फूल का वह भाग, जो कीटों को आकर्षित करता है
(1)
परागकोष, स्त्रीकेसर, अंडाशय, बाह्यदल
(2)
परागकोष, अंडाशय, वर्तिकाग्र, पंखुड़ियाँ
(3)
पुंकेसर, अंडाशय, बीजांड, पंखुड़ियाँ
(4)
स्त्रीकेसर, वर्तिकाग्र, अंडाशय, बाह्यदल
69. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : रोगों एवं मृत्यु की रोकथाम हेतु मलजल (गंदा पानी) का उपचार अनिवार्य है।
कारण (R) : मलजल (गंदा पानी) एक ठोस अपशिष्ट है, जो जल प्रदूषण और मृदा प्रदूषण का कारण है।
(1)
A और R दोनों सत्य हैं किन्तु R, A का सही कारण नहीं है
(2)
A सत्य है किन्तु R असत्य है
(3)
A असत्य है किन्तु R सत्य है
(4)
A और R दोनों सत्य हैं और R, A का सही कारण है
70. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
A : श्वासरंध्र और रंध्र छिद्र होते हैं जिनके माध्यम से क्रमशः कीट और पर्ण गैसों का विनिमय करते हैं।
B : किसी पर्ण में रंध्रों की संख्या श्वासरंध्रों की अपेक्षा एक कीट में श्वासरंध्रों की संख्या अधिक होती है।
C : रंध्र और श्वासरंध्र दोनों ही क्रमशः पर्णों और कीटों के शरीर के निम्न पृष्ठ पर विद्यमान होते हैं।
(1)
B और C सत्य हैं
(2)
A और C सत्य हैं
(3)
केवल A सत्य है
(4)
A और B सत्य हैं
71. रिक्त स्थानों को सही उत्तर से भरिए :
A रुधिर को फुफ्फुस धमनी में धकेलता है। B विऑक्सीजनित रुधिर को हृदय से फेफड़ों तक ले जाती हैं। C ऑक्सीजनित रुधिर को वापस फेफड़ों से हृदय तक ले जाती हैं। वाम अलिंद से रुधिर D तक प्रवाहित होता है। E शरीर के विभिन्न अंगों से रुधिर प्राप्त करता है।
(1)
A—वाम निलय; B—फुफ्फुस धमनियाँ; C—फुफ्फुस शिराएँ; D—दक्षिण अलिंद; E—दक्षिण निलय
(2)
A—दक्षिण निलय; B—फुफ्फुस धमनियाँ; C—फुफ्फुस शिराएँ; D—वाम निलय; E—दक्षिण अलिंद
(3)
A—दक्षिण निलय; B—फुफ्फुस शिराएँ; C—फुफ्फुस धमनियाँ; D—वाम निलय; E—दक्षिण अलिंद
(4)
A—वाम निलय; B—फुफ्फुस शिराएँ; C—फुफ्फुस धमनियाँ; D—दक्षिण अलिंद; E—दक्षिण निलय
72. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : परिकल्पनाएँ सिद्धांत बनती हैं जो कि बाद में नियम बनते हैं।
कारण (R) : गुरुत्वाकर्षण के नियम जैसे वैज्ञानिक नियम निरपेक्ष होते हैं।
(1)
A और R दोनों सत्य हैं किन्तु R, A का सही कारण नहीं है
(2)
A सत्य है किन्तु R असत्य है
(3)
A और R दोनों असत्य हैं
(4)
A और R दोनों सत्य हैं और R, A का सही कारण है
73. शीना अपनी नोटबुक में निम्नलिखित कथन लिखती है :
A1 : कैक्टस मरुस्थलीय पादप है।
A2 : मरुस्थलीय पादप के अति छोटे आकार के पत्ते होते हैं।
A3 : छोटे आकार के पत्ते जल की क्षति को घटाने में सहायता करते हैं।
(1)
अनुमान, अवलोकन, अनुमान
(2)
अवलोकन, परिकल्पना, अनुमान
(3)
अवलोकन, अवलोकन, अनुमान
(4)
अनुमान, अवलोकन, परिकल्पना
74. निम्नलिखित में से किसे एक 'परीक्षणीय प्रश्न' के रूप में नहीं माना जा सकता है?
(1)
सिगरेट के धुएँ का फेफड़ों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(2)
केंचुआ क्या खाता है?
(3)
जीवाश्म ईंधन कब खत्म हो जाएँगे?
(4)
क्या सूक्ष्म जीव प्रतिरक्षा प्रणाली पर कैसे प्रभाव डालता है?
75. एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के लिए कुतुब मीनार के शैक्षिक-भ्रमण की व्यवस्था करती है... (संक्षिप्त: लोहे के स्तंभ और जंग संबंधी गतिविधि)
(1)
वर्गीकरण, अवलोकन, मापन
(2)
अनुमान, वर्गीकरण, अवलोकन
(3)
वर्गीकरण, अवलोकन, परिकल्पना
(4)
मापन, वर्गीकरण, अनुमान
76. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 द्वारा विज्ञान शिक्षा के 'प्रक्रिया वैधता' को पूरा नहीं करता है?
(1)
विद्यार्थी खुले सिरों वाले प्रयोगों में व्यस्त रहते हैं
(2)
विद्यार्थी आदर्श सारणी में दिए गए तत्वों की सूची बनाने में संलिप्त हैं
(3)
विद्यार्थी विविध घरेलू सामानों की अम्लता और क्षारकता की जाँच कर रहे हैं
(4)
विद्यार्थी अंकुरण के लिए परिकल्पना को विकसित करने में संलिप्त हैं
77. विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में चीन में रेशम की आकस्मिक खोज की कहानी शामिल करने से कौन-से लक्ष्य पूर्ण हो रहे हैं? (A, B, C, D कथन)
(1)
B, C और D
(2)
A, B और C
(3)
A, B और D
(4)
A, C और D
78. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक स्वभाव का विकास करने में योगदान नहीं करेगा?
(1)
वैज्ञानिक अवधारणाओं के विकास के ऐतिहासिक पक्षों पर बल देना
(2)
विज्ञान की प्रकृति के सिद्धांतों को पढ़ाना
(3)
प्रश्न पूछने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना
(4)
विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना
79. कक्षा VII के विद्यार्थियों को धातुओं एवं अधातुओं के भौतिक गुणों से परिचित कराने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त गतिविधि कौन-सी है?
(1)
धात्विक और अधात्विक पदार्थों के दैनिक अनुभवों पर परिचर्चा करना
(2)
'सोनोरसनेस', 'क्वथनांक' शब्दों की व्याख्या करना
(3)
सामग्री का एक समुच्चय देना और गुणों का मिलान करने को कहना
(4)
श्यामपट्ट पर भौतिक गुणों के अंतरों को सूचीबद्ध करना
80. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए : S1, S2, S3 (प्रयोग, गतिविधियाँ, आगमनात्मक उपागम)
(1)
S1, S2 और S3 तीनों सत्य हैं
(2)
S1 और S2 दोनों सत्य हैं किन्तु S3 असत्य है
(3)
S1 और S3 सत्य हैं किन्तु S2 असत्य है
(4)
S2 और S3 दोनों सत्य हैं तथा S2, S3 का सही कारण है
81. कक्षा VI के 'बल' पाठ को पढ़ाने से पहले गेंद को लुढ़काने वाली परिचर्चा का उद्देश्य क्या है? (A, B, C, D)
(1)
B और C
(2)
C और D
(3)
A और C
(4)
A और B
82. रिक्त स्थानों को सही उत्तर से भरिए : यौवनारंभ पर मादाओं में अंडाशय का आकार A जाता है और B उत्पन्न करता है। नर में वृषण C उत्पन्न करता है। इनका नियंत्रण D द्वारा होता है।
(1)
A—बढ़; B—थायरॉक्सिन; C—टेस्टोस्टेरोन; D—थायरॉइड ग्रंथि
(2)
A—घट; B—एस्ट्रोजन; C—टेस्टोस्टेरोन; D—पीयूष ग्रंथि
(3)
A—बढ़; B—एस्ट्रोजन; C—टेस्टोस्टेरोन; D—पीयूष ग्रंथि
(4)
A—घट; B—एस्ट्रोजन; C—लिंग हार्मोन; D—अधिवृक्क ग्रंथि
83. किस व्यवस्था में बल्ब सर्वाधिक प्रदीप्त होंगे? (व्यवस्था A, B, C, D)
(1)
व्यवस्था B—सभी बल्ब पार्श्वक्रम में हैं
(2)
व्यवस्था C—दो पार्श्वक्रम + एक श्रेणीक्रम
(3)
व्यवस्था D—दो श्रेणीक्रम + एक पार्श्वक्रम
(4)
व्यवस्था A—सभी बल्ब श्रेणीक्रम में हैं
84. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : ऐनोडीकरण धातु को संक्षारण से बचाने की एक विधि है।
कारण (R) : ऐनोडीकरण लोहे पर जिंक की एक परत चढ़ाने की प्रक्रिया है।
(1)
A और R दोनों सत्य हैं किन्तु R, A का सही कारण नहीं है
(2)
A सत्य है किन्तु R असत्य है
(3)
A और R दोनों असत्य हैं
(4)
A और R दोनों सत्य हैं और R, A का सही कारण है
85. चाँदी की वस्तुएँ कुछ दिनों तक वायु में खुला रखने पर काली क्यों पड़ जाती हैं?
(1)
वायु में उपस्थित हाइड्रोजन सल्फाइड के साथ अभिक्रिया के कारण
(2)
वायु में उपस्थित नाइट्रोजन ऑक्साइडों के साथ अभिक्रिया के कारण
(3)
वायु में उपस्थित कार्बन मोनोऑक्साइड के साथ अभिक्रिया के कारण
(4)
वायु की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया के कारण
86. निम्न सारणी में A, B, C और D की पहचान कीजिए :
लवण का नामलवण प्राप्त किया गया (अम्ल / क्षार)
अमोनियम क्लोराइडHClA
सोडियम नाइट्रेटHNO3B
सोडियम क्लोराइडCD
(1)
A—NH4; B—NaOH; C—HCl; D—NaOH
(2)
A—NH3; B—NaOH; C—HCl; D—NaOH
(3)
A—NH4OH; B—NaOH; C—HCl; D—NaOH
(4)
A—NH4OH; B—NaOH; C—HClO2; D—NaH
87. चरण 1: चीनी का सांद्रित सिरप बनाना। चरण 2: सिरप को कैरामेलीज़ होने तक गर्म करना। सही विकल्प चुनिए।
(1)
चरण 1 रासायनिक है और चरण 2 भौतिक परिवर्तन है
(2)
चरण 1 और 2 दोनों भौतिक परिवर्तन हैं
(3)
चरण 1 और 2 दोनों रासायनिक परिवर्तन हैं
(4)
चरण 1 भौतिक है और चरण 2 रासायनिक परिवर्तन है
88. किसी तत्व के आयन में दो धन आवेश हैं। द्रव्यमान संख्या 27 है और न्यूट्रॉनों की संख्या 14 है। आयन में इलेक्ट्रॉनों की संख्या कितनी है?
(1)
10
(2)
11
(3)
15
(4)
13
89. वायु से माध्यम A, B, C में प्रकाश की यात्रा। X, Y, Z, W को पहचानिए :
वायु से माध्यमचाल में परिवर्तनआवृत्ति में परिवर्तनतरंगदैर्घ्य में परिवर्तन
A मेंXYघट जाती है
B मेंवृद्धि होती हैएक जैसी रहती हैZ
C मेंएक जैसी रहती हैWएक जैसी रहती है
(1)
X—वृद्धि; Y—वृद्धि; Z—वृद्धि; W—वृद्धि
(2)
X—घटती; Y—अपरिवर्तित; Z—वृद्धि; W—अपरिवर्तित
(3)
X—घटती; Y—घटती; Z—वृद्धि; W—अपरिवर्तित
(4)
X—वृद्धि; Y—घटती; Z—घटती; W—वृद्धि
90. मृदा संस्तर (Soil Horizons) स्थिति A और B के संबंध में सही विकल्प चुनिए।
(1)
केवल स्थिति B सत्य है
(2)
स्थितियाँ A और B दोनों सत्य हैं
(3)
स्थितियाँ A और B दोनों असत्य हैं
(4)
केवल स्थिति A सत्य है

भाग—IV
भाषा—I : हिन्दी

निर्देश : परीक्षार्थी भाग—IV (प्रश्न सं० 91 से 120) के प्रश्नों के उत्तर केवल तभी दें यदि उन्होंने भाषा—I का विकल्प हिन्दी चुना हो।
91. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : शुरुआती वर्षों में भाषाओं के अधिगम में देरी करना बच्चों के लिए नई भाषाओं के अर्जन में कठिनाई पैदा करता है।
कारण (R) : बच्चों के शुरुआती वर्ष भाषा अर्जन के लिए बहुत ही संवेदनशील अवधि होती है।
सही विकल्प चुनिए :
(1) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(2) A सही नहीं है तथा R सही है।
(3) A सही है तथा R सही नहीं है।
(4) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
92. बहुभाषावाद के संदर्भ में बुनियादी चरण के राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2022) का एक मुख्य सिद्धांत है :
(1) बच्चे अपने शुरुआती वर्षों में नाना प्रकार की मौखिक भाषाएँ नहीं सीख पाते हैं।
(2) बहुभाषावाद के संज्ञानात्मक और सामाजिक/सांस्कृतिक दोनों ही लाभ हैं।
(3) बच्चों को अपने घर की भाषा भूलने में मदद करनी चाहिए।
(4) कक्षा की बहुभाषिक प्रकृति पाठ्यचर्या के सम्प्रेषण में अवरोधक है।
93. कुछ वाक् समुदायों में एक ही भाषा के विविध प्रकार साथ-साथ विद्यमान हैं। इस स्थिति को किस रूप में वर्णित किया जाएगा?
(1) प्रयुक्ति
(2) द्विभाषावृत्तता (डिग्लोसिया)
(3) बोली
(4) कोड मिश्रण
94. बच्चे अपने-अपने जोड़ीदार के साथ कार्य करते हैं। एक बालक पाठ्य सामग्री पढ़ता है और दूसरा उसे सुनकर लिखता है। इस गतिविधि को क्या कहेंगे?
(1) शब्द जाल
(2) आंशिक श्रुतलेख
(3) कथा वाचन
(4) जारी रहने वाला श्रुतलेख
95. निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा की कक्षा में साहित्यिक पठन सामग्री के अध्ययन के बारे में सही नहीं है?
(1) साहित्यिक सामग्री भाषा अधिगम के लिए सांस्कृतिक निवेश है।
(2) यह आलोचनात्मक चिंतन विकसित करती है।
(3) यह सराहना और आनंद के लिए है।
(4) इसका प्रयोग व्याकरण शिक्षण के लिए किया जाना चाहिए।
96. अध्यापक विद्यार्थी को सरल स्तर की सामग्री पढ़ने को देता है और साझा पठन सत्र आयोजित करता है। इसे क्या कहेंगे?
(1) अवलम्बन (स्कैफोल्डिंग)
(2) मानस मंथन
(3) मेल-मिलाप करवाना
(4) पठन तत्परता
97. भाषा शिक्षण का कौन-सा उपागम मानता है कि 'भाषा एक आदत है'?
(1) सम्प्रेषणात्मक भाषा-शिक्षण
(2) प्राकृतिक उपागम
(3) संवादात्मक भाषा-अधिगम
(4) श्रव्यभाषावाद
98. गद्य खंड पढ़कर प्रश्नों के उत्तर देने को किस रूप में जाना जाता है?
(1) विशिष्ट पठन
(2) सरसरी तौर पर पठन
(3) विस्तृत पठन
(4) बारीकी से पठन (स्कैनिंग)
99. पाँच चित्रों के आधार पर कहानी लिखना किसका उदाहरण है?
(1) विमर्श श्रुतलेख
(2) साझा पठन
(3) रचनात्मक लेखन
(4) दिखाओ और बताओ
100. प्रदर्शन-आधारित आकलन की विशेषता है :
(1) अन्तः क्रिया के बिना प्रदर्शन
(2) संदर्भ रहित परीक्षण प्रश्न
(3) संदर्भ सहित सम्प्रेषणात्मक कार्य
(4) बहुवैकल्पिक प्रश्न
101. पठन के बारे में कथनों पर विचार करें: A-पठन ध्वनि संबंध की समझ है। B-पठन संकेतों को डिकोड करना है।
(1) A सही, B गलत
(2) B सही, A गलत
(3) A और B दोनों गलत
(4) A और B दोनों सही
102. श्रवण-कौशल के आकलन हेतु सबसे उपयुक्त गतिविधि है :
(1) कहानी सुनाकर बोध-आधारित प्रश्न पूछना
(2) कहानी पढ़ने को कहना
(3) शब्द-संपदा कार्य देना
(4) मौखिक प्रस्तुति पर श्रेणी देना
103. भाषा में अर्थ के पहलुओं से संबंधित है :
(1) अर्थविज्ञान (Semantics)
(2) वाक्य-विन्यास
(3) आकृतिमूलक
(4) स्वनिम
104. निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा अधिगम का सिद्धांत नहीं है?
(1) अधिगम की अपनी-अपनी प्राथमिकता
(2) भाषा सम्प्रेषण का उपकरण है
(3) व्याकरण के नियमों का कंठस्थीकरण
(4) कौशल और ज्ञान में निपुणता
105. श्यामपट्ट के मध्य शब्द लिखकर संबंधित शब्दों पर विचार करने का उद्देश्य है :
(1) शब्द-संपदा में सुधार
(2) व्याकरण समझ
(3) पठन कौशल
(4) लेखन-कौशल
निर्देश : नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 106-111) के उत्तर चुनिए :
पर, त्राण कहाँ? किस्मत के लाखों भोग अभी तक बाकी हैं
धरती के तन में एक वही सौ रंग अभी तक बाकी है।
कल रही आग दुर्गंध लिए, छा रहा चतुर्दिक विकट धुआं
विष के मतवाले कुटिल नाग निर्बंध फन-कोड़े रहे घुमा।
द्वेषों का भीषण तिमिर-व्यूह, पग-पग जलती है अविश्वास,
है दनुज सभी मानवता की खिलखिला रही है सर्वनाश।
पर, हो अधीर मत मानवो! हार हो अभी मत मरो!
है गूंज रही इस व्यूह-बीच धरती की कोमल एक किरण।
106. 'छा रहा चतुर्दिक विकट धुआं' का आशय है :
(1) कम धुआं
(2) भयंकर धुआं
(3) अधिक धुआं
(4) कोनों में धुआं
107. बचाव/त्राण कहाँ है?
(1) कोमल किरण के जूझने में
(2) मानवता की चक्षु सजने में
(3) कुटिल नागों के जूझने में
(4) शेष बचे भोगों में
108. मानव का गुण नहीं है :
(1)कुटिल होना
(2)धुनक्कड़ होना
(3)निर्भय होना
(4)विजिला होना
109. भिन्न शब्द चुनिए :
(1)कुटिल
(2)कोमलता
(3)मानवता
(4)दानवता
110. 'हो अधीर मत मानवो!' में अलंकार है :
(1)उत्प्रेक्षा
(2)मानवीकरण
(3)रूपक
(4)उपमा
111. कवि मन को अधीर होने से क्यों रोक रहा है?
(1)दानवता खिलखिला रही
(2)धुआं है
(3)कोमल किरण
(4)जूझ रही
निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 112-120) के उत्तर चुनिए :
एक तरफ वह लोक-साहित्य एवं लोक-विज्ञान की परम्परा है, तो दूसरी तरफ लोक-शास्त्र की परम्परा है। मौखिक शिक्षा परम्परा हमारे घरों में एवं आंगनों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती थी। घर भी गृहस्थ आश्रम ही हुआ करते थे। हर घर की एक शुचिता होती थी, मर्यादा होती थी। कुदरती संसाधनों के उपयोग की मर्यादा। स्वास्थ्य संबंधी हमारे कुदरती अनुभवों से उपजी शुचिता। इसे हम जीते थे। शिक्षा न केवल कंठस्थ होती थी, बल्कि हृदयस्थ और फिर उदरस्थ होती थी। किताबों की भी जरूरत नहीं थी। एक-एक ग्रंथ तब एक एक व्यक्ति या परिवार के साथ जिंदा रहता था। यही लोकशाला थी। एक स्वावलंबी एवं नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था।
112. लोकशाला के संदर्भ में किस बात की ज़रूरत नहीं है?
(1)लोकोन्मुखी बनना
(2)किताबी ज्ञान देना
(3)अनुभवी लोगों को बुलाना
(4)लोकशाला स्थापित करना
113. लोकशाला में क्या सीखने को मिलेगा?
(1) पुस्तकेतर अनुभव-आधारित ज्ञान
(2) समस्त संसार ज्ञान
(3) वेब पर ज्ञान
(4) पुस्तकों का संकलित ज्ञान
114. अनुभव-सिद्ध समुदाय का अंग नहीं है :
(1)पशुपालक
(2)कारीगर
(3)कृषक
(4)वैज्ञानिक
115. भिन्न शब्द पहचानिए :
(1)सजग
(2)साहित्य
(3)सुदीर्घ
(4)सायास
116. 'कुदरती संसाधनों के उपयोग की मर्यादा' का आशय है :
(1)अंधाधुंध उपयोग
(2)दोहन
(3)आवश्यक होने पर उपयोग
(4)मनमर्जी उपयोग
117. 'लोकोन्मुखी' का संधि-विच्छेद है :
(1)लोक+अभिमुखी
(2)लोको+मुखी
(3)लोक+उन्मुखी
(4)लोक+अभिमुखी
118. ______ की परम्परा का वर्णन नहीं है :
(1)लोक-विज्ञान
(2)लोक-गीत
(3)लोक-शास्त्र
(4)लोक-साहित्य
119. मौखिक परम्परा की विशेषता नहीं है :
(1)पीढ़ियों तक जीवित रहना
(2)पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलना
(3)किताबों की ज़रूरत
(4)कंठस्थ होना
120. लोकशाला के लिए उचित वक्तव्य है :
(1)स्वावलंबी एवं नि:शुल्क
(2)शुल्क लेना
(3)उदरस्थ फिर हृदयस्थ
(4)स्वावलंबी एवं नि:शुल्क

PART—V : LANGUAGE—II : ENGLISH

Direction : Candidates should attempt questions from Part-V (Q. Nos. 121-150), if they have opted for ENGLISH as LANGUAGE-II only.

121. Between 12-18 months, children begin to produce a variety of recognizable single-unit utterances. This period, in which single terms are uttered for everyday objects, is called
(1)
telegraphic speech
(2)
holophrastic stage
(3)
babbling
(4)
cooing
122. Read the statements given below on reading and writing skills :
A : The understanding of and ability to read also affects the ability to write.
B : Reading and writing are separate processes and develop independent of each other.
Choose the correct option.
(1)
A is correct but B is incorrect
(2)
Both A and B are incorrect
(3)
A is incorrect but B is correct
(4)
Both A and B are correct
123. All languages have certain common properties. These are called
(1)
language universals
(2)
register
(3)
dialect
(4)
diglossia
124. Acceptance of linguistic diversity in a class will
(1)
destroy the confidence of children leading to decreased imagination and creativity
(2)
have no impact on the language learning
(3)
boost up the confidence of children leading to increased imagination and creativity
(4)
hinder in attaining language fluency
125. Which of the following is not the characteristic of print awareness as part of emergent literacy?
(1)
Recognizing difference between letters and words
(2)
Reading is done from left to right and top to bottom
(3)
Starting to read full sentences
(4)
Handling a book
126. Given below are the learning outcomes for reading skill at foundational stage :
A. Reads short passages accurately and fluently with appropriate intonation, pauses and voice modulation
B. Reads a few sentences of familiar words with accuracy
C. Reads short passages accurately with appropriate intonation and pauses
Arrange them in order of progression.
(1)
B, C, A
(2)
A, C, B
(3)
C, A, B
(4)
A, B, C
127. Which of the following is not the part of extensive listening?
(1)
Listening for a main idea
(2)
Making inferences
(3)
Listening for certain facts and information
(4)
Listening for the gist
128. Which of the following tasks cannot be used for assessment of reading skill?
(1)
Multiple-choice questions based on the text read
(2)
Picture-cued word identification
(3)
Storytelling session by the teacher
(4)
Read aloud
129. Which of the following statements correctly defines running dictation?
(1)
Children work in pairs. A text is divided in half. One child reads their text for the partner...
(2)
Children work in pairs. The runner runs to see the text and dictate to the partner.
(3)
Teacher dictates the word/text to the class and students note it.
(4)
Students hear or read different parts of the text, then exchange information.
130. "A child is born with the innate capacity to acquire language." This idea of language acquisition is supported by
(1)
cognitivist
(2)
social interactionist
(3)
behaviourist
(4)
nativist
131. In process writing approach, the element of the writing process during which writers formally share their work with the wider audience refers to
(1)
publishing
(2)
editing
(3)
revising
(4)
drafting
132. For dealing with difficult words in the text, a language teacher first converts the words into mother tongue and then asks the students to memorize them. She is using
(1)
direct method
(2)
structural approach
(3)
communicative approach
(4)
grammar-translation method
133. The space between what a learner can do without assistance and what they can do in collaboration with adults or more capable peers is termed as
(1)
zone of proximal development
(2)
zone of achievement
(3)
distance learning
(4)
level of maturity
134. An impairment of language function due to localized cerebral damage which leads to difficulty in understanding and/or producing linguistic forms is called
(1)
dyslexia
(2)
dyscalculia
(3)
dysarthria
(4)
aphasia
135. The process by which the language is passed from one generation to another is called
(1)
productivity
(2)
arbitrariness
(3)
displacement
(4)
cultural transmission
Read the passage given below and answer the questions that follow (136-142):
Legends will tell you that flamingoes are no ordinary visitors to Kachchh. They were the honoured guests of King Lakho and he had forbidden the hunting of flamingoes, which came to Kachchh from various parts of the world every year to breed. For centuries, the region had been a haven for the migratory bird. Today, Flamingo City, an island in the middle of the Rann of Kachchh, known the world over as one of the biggest breeding grounds of the Greater Flamingo, is strewn with bodies of hundreds of flamingo chicks. The parents of these chicks have fled the island due to lack of food. Zooplanktons, algae and the small fish that these birds survive on are dying due to a sudden increase in the salinity of the Rann waters. One can even see dead fish floating. Flamingoes need salt-encrusted, damp mud to build nests. The place where they build their nests has to be inaccessible to predatory cats and birds. It should also have sufficient food. The right mix of sweet and brackish water in the Rann is crucial for the proliferation of planktons and algae that the flamingoes feed on. Faced with starvation, flamingoes have fled the island leaving their chicks to fend for themselves. Till date, around a thousand flamingoes have died.

Maharaj Kumarshi Himmatsinghji, a member of the royal family of Kachchh and an expert on the birds of Kachchh, traces the problem of increased salinity in the Rann waters to the construction of dams on rivers that flow into the region. He emphasises that efforts should be made to ensure that at least some water flows into the Rann. In fact, over the years, the number of flamingoes coming to the island has decreased because of the change in salinity of the Rann water. In 1945, Salim Ali, the late ornithologist, had found 5 lakh birds on the island. Since then, the number has not gone above 2.2 lakh. However, the studies carried out on the Flamingo City so far cannot be taken as 100 percent accurate.
136. What has caused increased salinity in the Rann of Kachchh?
(1)
Arrival of a large number of tourists
(2)
Construction of dams on rivers that flow into the region
(3)
A large number of hunting expeditions
(4)
Arrival of flamingoes
137. Which one of the following words, as used in the passage, is similar in meaning to the phrase 'unable to be reached'?
(1)
Inaccessible
(2)
Migratory
(3)
Proliferation
(4)
Visitors
138. Which one of the following words is opposite in meaning to the word 'destruction'?
(1)
Breeding
(2)
Starvation
(3)
Construction
(4)
Honoured
139. Identify the clause in the underlined part of the sentence :

When they were faced with starvation, flamingoes fled the island leaving their chicks to fend for themselves.

(1)
Adverb clause
(2)
Noun clause
(3)
Principal clause
(4)
Adjective clause
141. The flamingoes are not ordinary visitors to Kachchh as —
(1)
they are very beautiful birds
(2)
they have medicinal value
(3)
they have been the honoured guests of King Lakho
(4)
they come from Australia
142. Flamingo City is known —
(1)
as one of the biggest breeding grounds of the Greater Flamingoes
(2)
for its beauty
(3)
as the biggest island in the world
(4)
as a hunting ground of flamingoes
Read the passage given below and answer the questions that follow (143-150):

One morning, the Emperor of China was feeling tired and sleepy. He had a lot of work to do but he could not keep his eyes open. "Perhaps I'm sick," he said to his servant. "Get my doctor!"When the doctor arrived, the Emperor said, "I have many things to do today, but I can't keep my eyes open. Can you help me?"
The doctor opened his bag and took out a small box. There were some dry, dark leaves inside the box. He gave them to the Emperor and asked him to chew them. "They will help you. They are called tea leaves," said the doctor.
The Emperor looked at the tea leaves; then he put them in his mouth and began to chew them. They didn't taste nice at all. The Emperor refused to have them and became angry at the doctor. He asked the doctor to leave else he would chop his head.
Just as the doctor was leaving, two servants came into the room. They were carrying the Emperor's bath. It was full of hot water. Some of the tea leaves that the doctor was carrying fell into the hot water and the water smelled wonderful.
The Emperor asked his servant to bring a cup of hot water. When the servant brought a cup of hot water, the Emperor put a few tea leaves in the water. It became a beautiful golden colour and smelt flavourful. The Emperor tasted the water. There was a big smile on his face.Then he drank up all the water.
A few minutes later, he stopped feeling sleepy. He was fully awake, and he felt youthful and strong again. The Emperor smiled at the doctor and praised him for his cleverness. He ordered his servant to give him a cup of that wonderful drink every morning. Since that day, people have grown tea in China, India and in other parts of the world.

143. Read the following statements and write which of the options given below is correct :
A. As he was leaving the Emperor's room, the doctor dropped some tea leaves into the Emperor's bathwater on purpose.
B. The Emperor tasted the hot tea water and soon he started feeling sleepy.
(1)
Only B is correct
(2)
Both A and B are correct
(3)
Both A and B are incorrect
(4)
Only A is correct
144. The doctor gave the Emperor some ______ to help him stay ______.
(1)
giloy leaves, fit
(2)
tea leaves, awake
(3)
tea leaves, sleepy
(4)
neem leaves, awake
145. Which one of the following words is nearest in meaning to the word 'youthful'?
(1)
Adult
(2)
Experienced
(3)
Young
(4)
Elderly
146. Which one of the following words is opposite in meaning to the word 'flavourful'?
(1)
Nice
(2)
Bland
(3)
Appetizing
(4)
Yummy
147. Identify the clause in the underlined part of the sentence :

When a few minutes had passed, he stopped feeling sleepy.

(1)
Adjective clause
(2)
Noun clause
(3)
Principal clause
(4)
Adverb clause
148. Which of the following statements is not true?
(1)
The Emperor tasted the water.
(2)
There was a smile on his face.
(3)
After drinking it, he started feeling weak and lifeless.
(4)
When the servant brought the cup of hot water, the Emperor put some tea leaves.
149. Why did the Emperor call the doctor one morning?
(1)
He was feeling tired and sleepy
(2)
He wanted the doctor to give him some hot water
(3)
He wanted to discuss about his health with the doctor
(4)
He wanted to eat some medicinal leaves
150. The Emperor was angry because —
(1)
he couldn't chew the tea leaves
(2)
the tea leaves weren't tasty
(3)
the doctor gave him something that was inedible
(4)
the tea leaves were covered with mud

No comments

Curious minds are always welcome! Drop your questions or ideas in the comment section.