New

Nobel Prize 2019 में मिले नोबेल प्राइज की संक्षिप्त जानकारी।

1. चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार:-  


nobel-prize-medicine-2019
Nobel-Prize-Medicine-2019
चिकित्सा क्षेत्र में इस बार (2019 में) कोशिकाओं पर शोध के लिए तीन वैज्ञानिको को नाबेल पुरस्कार  मिला है। जिसमे से दो वैज्ञानिक अमेरिका के तथा एक ब्रिटेन के हैं। नोबेल सभा ने बताया कि इस बार के चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने शरीर के व्यवहार को समजने में मदद की है। जिससे दिल का दौरा, एनीमिया व कैंसर के खिलाफ योजना बनाने में बहुत योगदान मिला हैं।

यह पुरस्कार विलियम केलिन , ग्रेग सीमेंज़ा  और पीटर रैटक्लिफ को कोशिकाओं में जीवन और ऑक्सीजन को ग्रहण करने की क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाएगा। चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम निम्न है।

क्रо संo विजेता का नाम  निवासी 
1• विलियम जी केलिन
(William G Kaelin)
अमेरिका
(America) 
2• ग्रेग एल सीमेंज़ा
(Gregg L Semenza)
अमेरिका
(America) 
3• पीटर जे रैटक्लिफ
(Peter J Ratcliffe)
ब्रिटेन
(Britain)

2. भौतिकी (Physics) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार:- 
nobel-prize-in-physics
Nobel Prize in Physics
भौतिकी के क्षेत्र में भी तीन वैज्ञानिको को नोबेल पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार इन वैज्ञानिको को खगोल विज्ञान (Astronomy) के क्षेत्र में ब्रह्मांड की संरचना को स्पष्ट करने में योगदान देने के लिए मिला हैं।यह तीन वैज्ञानिक स्विट्जरलैंड (Switzerland) के  माइकल मेयर व डिडियर क्वेलोज़  तथा जेम्स पीबल्स  जो कि कनाडाई मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। James Peebles को ब्रह्माण्ड विज्ञान पर सिद्धांत रखने के लिए जबकि Michel Mayor और  Didier Queloz को सौरमंडल से बाहर एक और ग्रह खोजने के लिए संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया है।

क्रо संo विजेता का नाम  निवासी
1• जेम्स पीबल्स
(James Peebles)
कनाडाई मूल के अमेरिकी 
2• माइकल मेयर
(Michel Mayor)
स्विट्ज़रलैंड
(Switzerland)
3• डिडियर क्वेलोज़
(Didier Queloz) 
स्विट्ज़रलैंड
(Switzerland)

3. रसायन (Chemistry) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार:- 
nobel prize in chemistry
Nobel Prize in Chemistry
रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार, लिथियम आयन  (Lithium Ion) बैटरी के बिकास और गुणवत्ता में अहम्  भूमिका निभाने की लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों  को मिला है। इन तीन वैज्ञानिको के नाम अकिरा योशिनो (Akira Yoshino), स्टैनली विटिंघम (Stanley Whittingham) व जॉन गुडएनफ (John Goodenough)  हैं। अकिरा योशिनो जापान से, स्टैनली विटिंघम ब्रिटेन से तथा जॉन गुडएनफ अमेरिका से हैं। लिथियम आयन बैटरी का प्रयोग आजकल Portable Gadgets तथा Electronic Vehicle में अधिक प्रयोग  है।

क्रо संo विजेता का नाम निवासी 
1• अकिरा योशिनो
(Akira Yoshino)
जापान
(Japan)
2• स्टैनली विटिंघम
(Stanley Whittingham)
ब्रिटेन
(Britain)
3 • जॉन गुडएनफ
(John Goodenough)
अमेरिका
(America)

3. साहित्य (Literature) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार:- 
nobel-in-literature
Nobel In Literature
साहित्य में नोबेल पुरस्कार  (2019 में) पीटर हैंडके (Peter Handke) को दिया जाएगा है। ये ऑस्ट्रियाई मूल के लेखक हैं। इसके आलावा लेखिका के साथ Social Worker की भूमिका निभाने वाली पोलैंड की (ओल्गा टोकारज़ुक) Olga Tokarczuk को 2018 का साहित्य का नोबेल  दिया गया है। पिछले वर्ष (2018 मेँ) योन शोषण विवादों  के चलते साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्थगित कर दिया गया था।

क्रо संo वर्ष विजेता का नाम निवासी
1• 2019  पीटर हैंडके
(Peter Handke)
 ऑस्ट्रिया
(Austria)
2• 2018 के लिए
2019 में दिया
गया।
ओल्गा टोकार्चुक
(Olga Tokarczuk)
पोलैंड
(Poland) 

No comments

Curious minds are always welcome! Drop your questions or ideas in the comment section.